December 25, 2025

मुंबई में मछुआरों को संवेदनशील क्षेत्रों में न जाने की सलाह

मुंबई: भारत-पाकिस्तान के बीच बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर मुंबई में नौसेना अलर्ट मोड पर है। भारतीय नौसेना ने मुंबई में मछुआरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की है। इस दौरान नौसेना ने मछुआरों को संवेदनशील क्षेत्रों में मछली पकड़ने के लिए नहीं जाने की सलाह दी है।

जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना ने आशंका जताई है कि नौकाओं का इस्तेमाल पाकिस्तान 26/11 मुंबई अटैक की तरह कर सकता है, इसलिए मछुआरों को अलर्ट किया गया है। साथ ही मुंबई में जल्द ही मछली पकड़ने वाली नौकाओं का सर्वेक्षण किया जाएगा और एक ऐप की मदद से उनका डेटा एकत्र किया जाएगा।

भारतीय सेना के अनुसार, 8 और 9 मई की मध्य रात्रि को पाकिस्तान ने कई हमले किए, जिन्हें भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक नाकाम किया।

सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी से यह भी स्पष्ट हो चुका है कि जब पाकिस्तान ने जम्मू और पंजाब के कई इलाकों पर हमला करने की कोशिश की तो भारत ने उसे करारा जवाब दिया। इतना ही नहीं, पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान और दो जेएफ-17 विमान भी मार गिराए गए।

गुरुवार को पाकिस्तान ने भारत के कई हिस्सों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय वायु रक्षा ने उनके भेजे गए ड्रोन को भी गिरा दिया। भारत ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में उड़ रहे उनके एयरबोर्न वार्निंग और कंट्रोल सिस्टम को भी मार गिराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *