मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर जौंटा में चलती कार में लगी आग
रघुनाथ शर्मा, नूरपुर: मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर जौंटा में चलती कार में आग लग गई। कार में चालक ही सवार था। चालक ने समय रहते कार रोक दी थी और बाहर निकल आया था। कार में आग लगने के कारणों का पता तकनीकी जांच के बाद लग पाएगा।
शाहपुर निवासी चालक मनु राज शर्मा ने बताया कि वह शाहपुर से पठानकोट जा रहा था। उसने इंजन से धुंआ निकलता देख कार रोक दी। अंदर से गाड़ी का बोनट खोला तो कार में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन यंत्र व पानी से आग को बुझाने की कोशिश की. लेकिन तब तक कार का इंजन जल चुका था।
