तेलका में लाइब्रेरी को मिलीं पुस्तकें और अलमारी, युवाओं को राहत
पवन भारद्वाज तेलका (चंबा): प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले तेलका क्षेत्र के युवाओं को अब क्षेत्र से बाहर का रुख नहीं करना पड़ेगा। “स्वर्गीय पिता धारो राम व माता निचणु देवी की याद में” पुत्र कुलदीप राज शर्मा गाँव विंदोखी के द्वारा हाल ही में चल रही प्रतियोगी परीक्षाएं पुलिस, पटवारी, एसएससी जीडी पुस्तकें व किताबों को रखने के लिए अलमारी दान दी हैं। ये पुस्तकें छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों के काम आएंगी।
तेलका में लाइब्रेरी का उद्घाटन तत्कालीन एसडीएम किरण भड़ाना ने वर्ष 2020 में किया, तबसे लेकर वर्तमान समय तक इस पुस्तकालय में करीबन 1,200 ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध हैं। पुस्तकालय प्रभारी धर्मेंद्र सूर्या ने बताया कि वर्तमान में पुस्तकालय में 50 छात्र-छात्राएं नियमित आते हैं। इस पुस्तकालय से पढ़कर कई छात्र-छात्राएं सरकारी नौकर प्राप्त कर चुके हैं | उन्होंने कहा कुलदीप राज शर्मा पब्लिक लाइब्रेरी तेलका को एक अलमारी और कुछ ज्ञानवर्धक पुस्तकें प्रदान की हैं। जिससे गरीब छात्रों को प्रतियोगिकी परीक्षा में तैयारी करने में काफी सहायता मिलेगी।
