मंगला माता मंदिर देलगी में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ आरम्भ
सोलन, कमल जीत: उपमंडल कंडाघाट के देलगी में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ 19 मार्च से 27 मार्च किया जा रहा है। इस बार श्रीमद देवी भागवत पुराण कथा का आयोजन मंगला माता मंदिर देलगी में किया जा रहा है। पुराण कथावाचक विद्वान आचार्य दिनेश शर्मा शांगड़ी वाले होंगे।
मंदिर कमेटी के प्रधान व सभी सदस्यों ने इस समारोह में अपने परिवारजनों सहित कथा श्रवण करने का आग्रह किया है।
बुधवार 19 से 27 मार्च तक कथा प्रवचन दोपहर एक बजे से सांय चार बजे तक हुआ करेगा। उसके उपरांत प्रतिदिन भंडारा होगा। वीरवार 27 मार्च को यज्ञ पुर्णाहुति प्रातः ग्यारह बजे होगी। कथा प्रवचन दोपहर बारह बजे से दो बजे तक होगा। उसके उपरांत दो बजे से विशाल भण्डारे का आयोजन मन्दिर कमेटी देलगी द्वारा किया जाएगा।
