February 15, 2026

ईशा कपिल लाडली फाउंडेशन हमीरपुर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

रजनीश, हमीरपुर: लाडली फाउंडेशन की राज्य अध्यक्ष शालू अख्तर ने ईशा कपिल को लाडली फाउंडेशन हमीरपुर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। गौरतलब है कि हमीरपुर के कृष्णा नगर वार्ड नंबर 1 निवासी ईशा कपिल कई वर्षों से प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब, सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच एव लाड़ली फाउंडेशन के साथ मिलकर सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए हमेशा कटिबद्ध रही हैं। महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम जैसे सामाजिक कार्यों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है । लाडली फाउंडेशन हमीरपुर ब्लॉक अध्यक्ष ईशा कपिल का कहना है कि भविष्य में उनका यही उद्देश्य है कि कहीं भी कोई सामाजिक विसंगती न हो। कोई भी गरीब भूखा ना सोए और कमजोर वर्ग को न्याय मिले इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेगी। इसके अलावा जो लोग कन्या भ्रूण हत्या करती हैं उनके खिलाफ राज्य स्तरीय आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *