January 25, 2026

हाकी को राज्य, नेशनल के अलावा इंटरनेशनल स्तर पर बढ़ावा दिया जाएगा: ठाकुर रणवीर निक्का

नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का प्रदेश हाकी एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाए गए

रघुनाथ शर्मा बेबाक़, नुरपूर: सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ही सुख में है जबकि प्रदेश के लोग कर रहे हैं त्राहीमाम त्राहीमाम। विधानसभा नूरपुर के भाजपा विधायक ठाकुर रणवीर सिंह निक्का ने प्रदेश हाकी एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाए जाने के उपरांत प्रेसबार्ता करते हुए कहे।
निक्का ने आगे कहा कि प्रदेश के कर्मचारी त्राहि-त्राहि करते हुए धरने पर धरने दे रहे हैं और प्रदेश सरकार मजे से कुम्भकर्णी नींद सोई हुई है। अपने चुनावी मुद्दों पर भी की बात करते हुए निक्का ने कहा कि नूरपुर में मेडिकल कालेज के लिए वह स्वयं तथा कांगड़ा-चम्बा के लोकप्रिय सांसद डॉ राजीव भारद्वाज लगातार इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। देर सवेर क्षेत्र के लोगो की सहूलियत के लिए मेडिकल कालेज बन कर रहेगा।
विधायक ठाकुर रणवीर सिंह निक्का ने कहा की हाकी को राज्य, नेशनल के अलावा इंटरनेशनल स्तर पर बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने युवाओं को जोर देकर सन्देश दिया कि नशों को त्यागकर कर अपने जवानी को खेलों में लगाकर सफलता के शिखर को छुएं।
प्रदेश सरकार पर भी तंज कसते हुए निक्का ने कहा की लोगों से झूठे वादों पर बनी सुक्खू सरकार अगली बार रिकार्ड तोड़ हार से घर बैठ जाएगी औऱ भाजपा प्रचण्ड सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *