हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति जिला इकाई मंडी द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन
मंडी, अजय सूर्या : हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति जिला इकाई, मंडी की समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष ललित शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय जन विज्ञान आंदोलन के कार्यकारिणी सदस्य जोगिंदर वालिया राज्य कोषाध्यक्ष भीम सिंह सहित 24 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में जोगिंदर वालिया ने वर्तमान समय में अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय परिस्थिति के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया व ऐसी परिस्थिति में जन विज्ञान आंदोलन की क्या भूमिका हो सकती है इसके बारे बताया ।
हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य कोषाध्यक्ष भीम सिंह ने राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय अभियान के बारे में बताया की समिति पुरे प्रदेश में नशे के खिलाफ ‘युवा बचाओ अभियान’ चला रही है। जिसके तहत समिति 8 मार्च से 17 मार्च तक जिला बाल संरक्षण विभाग के साथ मिलकर विशेष कैंप आयोजित करेगी जिसमें 8 मार्च को जंजेहली, 10 मार्च को रिवाल्सर, 11 मार्च को गोहर, 12 मार्च को टकोली तथा 17 मार्च को करसोग में नशे के खिलाफ कैम्प आयोजित किये जाएंगे।
इसके अलावा 8 मार्च अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर माझवाड़, रिवाल्सर, खिलड़ा, गोहर, बालद्वारा, धर्मपुर, लड़भडोल, थुनाग व चुराग में खण्ड स्तर पर कैंप आयोजित किये जाएंगे व नशे के खिलाफ रैली भी निकली जाएगी।
