February 15, 2026

श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी गई

राज घई, श्री आनंदपुर साहिब, चीफ खालसा दीवान चैरिटेबल सोसायटी श्री अमृतसर के प्रबंधन के तहत संचालित श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल श्री आनंदपुर साहिब में 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी गई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त अध्यापिका मैडम बलबीर कौर भुल्लर तथा स्कूल की मुख्य प्रिंसिपल गुरिंदर कौर वालिया ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की यादें साझा करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल के विकास तथा अन्य कार्यों के लिए कड़ी मेहनत की है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने न केवल अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रखी है, बल्कि खेलों तथा अन्य स्कूली गतिविधियों में भी अद्वितीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षाओं में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम के दौरान 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा मनोरंजक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। साथ ही 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को उपहार भी दिए गए।
इस अवसर पर निशा गर्ग, नरिंदर कौर, राजिंदर कौर, कंवलजीत कौर, दीपांजलि शर्मा, शांति देवी, जसप्रीत कौर, सतिंदर कौर, अंशु, सपना रानी, संदीप कौर, रविंदर कौर, ममता देवी, अमरजीत कौर, मनजीत कौर, करमजीत कौर, राकेश कुमार बेदी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *