December 22, 2025

शिवाजी न होते तो भारत के अंदर कई पाकिस्तान होते: राधाकृष्णन

महाराष्ट्र गवर्नर के बयान पर बवाल

मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म इस देश में न हुआ होता, तो आज भारत में बहुत से पाकिस्तान होते। यह बयान उन्होंने बुधवार को सतारा में करमवीर भाऊराव पाटिल यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह में दिया। राज्यपाल ने अपने भाषण में कहा कि अगर इस देश में छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महान योद्धा का जन्म नहीं होता, तो क्या होता? आज मैं यहां राधाकृष्णन के नाम से खड़ा हूं, तब मेरा नाम कुछ और भी हो सकता था। भारत माता के भीतर बहुत से पाकिस्तान हो सकते थे। वह महान योद्धा थे, जिन्होंने आक्रमणकारियों के खिलाफ युद्ध लड़ा। उन्होंने आगे कहा कि क्या हम इस्लाम के खिलाफ हैं? नहीं, ऐसा नहीं है। यह सब खत्म हो चुका है। हम सबको मिलकर रहना है। लेकिन, हमें इतिहास को उसकी वास्तविकता में समझना चाहिए। हमें सत्य को वैसे ही जानना चाहिए, जैसा वह है। वर्षों के संघर्ष के बाद आज भारत अपने प्राचीन गौरव की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।
राज्यपाल ने छत्रपति संभाजी महाराज के आदर्शों की सराहना करते हुए कहा कि वे एकता, भाईचारे और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जाति और धर्म के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। किसी व्यक्ति की महानता उसकी जाति से नहीं, बल्कि उसके कर्मों से तय होती है। यह बात हमें जीवनभर याद रखनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *