February 19, 2026

केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र सोलन द्वारा किसान खेत पाठशाला का आयोजन

कमल जीत, इंदौरा, जिला कांगडा विकास खंड इंदौरा के गाँव तलोटी में केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, सोलन द्वारा सरसों की फसल पर किसान खेत पाठशाला का शुभारम्भ किया गया।

इस किसान खेत पाठशाला का उद्घाटन राजीव कुमार , वैज्ञानिक सहायक और श्री राकेश सोनी, तकनीकी सहायक द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु 35 किसानों का पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम में राजीव कुमार, वैज्ञानिक सहायक द्वारा किसानों को एकीकृत नाशीजीव प्रबन्धन के फायदे व रासायनिक कीटनाशकों के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में किसानों द्वारा बड़ी संख्या में हिस्सा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *