February 19, 2026

मेरी मां राष्ट्रपति का पूरा सम्मान करती हैं: प्रियंका गांधी

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर सोनिया गांधी की टिप्पणी को लेकर भाजपा द्वारा माफी मांगे जाने की मांग किए जाने पर प्रियंका गांधी ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें पहले देश को बर्बाद करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरी मां 70-80 साल की बुजुर्ग महिला हैं, उन्होंने बस इतना कहा है कि ‘राष्ट्रपति ने इतना लंबा भाषण पढ़ा और वह थक गई होंगी, बेचारी’। वह भारत के राष्ट्रपति का पूरा सम्मान करती हैं।

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मीडिया द्वारा इस तरह की बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है। वे दोनों सम्मानित लोग हैं और हमसे उम्र में बड़े हैं। उनका अनादर करने का कोई मतलब नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोनिया गांधी की टिप्प्णी की निंदा की थी और मांग की कि वह राष्ट्रपति और भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *