February 15, 2026

मुआन एयरपोर्ट के रनवे पर विमान फिसलने से 179 लोगों के मारे जाने की आशंका

मुआन: दक्षिण कोरियाई के मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा विमान हादसा हो गया है। 181 लोगों से भरा ‘जेजू एयर’ यात्री विमान हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अबतक 179 लोगों की मौत हो जाने की आशंका है। आपको बता दें, ‘जेजू एयर’ का विमान 175 यात्रियों और छह फ्लाइट अटेंडेंट के साथ बैंकॉक से लौट रहा था। एजेंसी के अनुसार, विमान लैंडिंग के समय रनवे पर फिसल गया और मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की दीवार से टकरा गया जिससे इसमें आग लग गयी। अग्निशमन एजेंसी ने बताया कि बचाव अधिकारी विमान के यात्रियों के लिए बचाव कार्य कर रहे हैं।

परिवहन मंत्रालय ने बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजकर तीन मिनट पर हुई। स्थानीय टीवी चैनलों ने फुटेज प्रसारित की जिसमें विमान से आग की लपटें निकलती दिखाई दे रही हैं और काले धुएं का घना गुबार नजर आ रहा है। मुआन में आपातकालीन अधिकारियों ने बताया कि वे आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि विमान के ‘लैंडिंग गियर’ में खराबी आ गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *