February 15, 2026

राहुल गांधी उच्च दर्जे के गद्दार: संबित पात्रा

कहा, कुछ ताकतें भारत और इसकी एकता को तोड़ना चाहती हैं

नई दिल्ली: रिश्वत मामले में अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी के खिलाफ अमेरिका के अभियोग पर विवाद को लेकर भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज कर दिया और आरोप लगाया कि पार्टी भारत को अस्थिर करने के लिए अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस के एजेंडे को आगे बढ़ा रही है। पात्रा की प्रतिक्रिया फ्रांसीसी अखबार मीडियापार्ट द्वारा 2 दिसंबर को ‘खोजी पत्रकारिता के दिग्गज और अमेरिकी सरकार के बीच छिपे हुए संबंध’ शीर्षक से एक रिपोर्ट प्रकाशित करने के बाद आई, जिसमें आरोप लगाया गया कि सोरोस ने ओसीसीआरपी को वित्त पोषित किया। हालाँकि, सरकारी सूत्रों ने कहा कि यह रिपोर्ट भारत की विकास कहानी पर एक गुप्त हमला है।

उन्होंने बताया कि 2 दिसंबर को एक फ्रेंच समाचार पत्र मीडियापार्ट द्वारा कुछ गंभीर खुलासा किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि एक त्रिकोणीय गठजोड़ सामने आया है, जिसमें कुछ अमेरिकी एजेंसियों के साथ-साथ जॉर्ज सोरोस और अमेरिका में उनका फाउंडेशन भी शामिल है। इस त्रिकोण का दूसरा शीर्ष एक प्रमुख समाचार पोर्टल, ओसीसीआरपी है। उधर, अव्वल दर्जे के गद्दार राहुल गांधी इस त्रिकोण के तीसरे कोण का प्रतिनिधित्व करते हैं।

पात्रा ने दावा किया कि कुछ ताकतें भारत और इसकी एकता को तोड़ना चाहती हैं और देश को प्रगति करते नहीं देखना चाहतीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह राहुल गांधी को देशद्रोही कहने से नहीं डरते। उन्होंने कहा कि मैं यह शब्द कहने से नहीं डरता। मुझे लोकसभा में विपक्ष के नेता को गद्दार कहने में कोई झिझक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *