February 19, 2026

दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने मंत्री पद और पार्टी से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने मंत्री पद और आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर इस्तीफे की वजह भी बताई है। आप के दिग्गज नेता कैलाश गहलोत ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी रिजाइन कर दिया है। उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर इसके पीछे की वजह भी बताई है।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि शीशमहज जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं, जिससे सभी को संदेह में डाल रहे हैं। क्या हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं? उन्होंने आगे लिखा कि दिल्ली सरकार अपना ज्यादातर समय केंद्र से लड़ने में बिताती है, तो दिल्ली के लिए वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती है। उन्होंने लिखा कि मेरे पास आम आदमी पार्टी से अलग होने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं है। इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कैलाश गहलोत यमुना प्रदूषण को लेकर भी खासे नाराज थे। अरविंद केजरीवाल ने पिछले विधानसभा चुनाव में वादा किया था कि अगले विधानसभा चुनाव आने से पहले यमुना में डुबकी लगाएंगे। अब विधानसभा चुनाव नजदीक है, लेकिन यमुना स्वच्छ नहीं हुई है। ऐसे में कैलाश गलहोत खासे नाराज थे कि आम आदमी पार्टी अपने बड़े वादे भी पूरा नहीं कर पा रही है। उन्होंने हाल में भी अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि आप जिस ईमानदारी के चलते राजनीति में आई थी, अब वैसा नहीं हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *