February 19, 2026

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर होगी पत्रकारों की संगोष्ठी

हमीरपुर , राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर इस वर्ष भी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग 16 नवंबर को जिला स्तर पर मीडियाकर्मियों के लिए एक संगोष्ठी आयोजित करेगा।
दोपहर 12 बजे उपायुक्त कार्यालय परिसर के प्रेस रूम में आरंभ होने वाली इस संगोष्ठी में हमीरपुर के पत्रकार भाग लेंगे तथा भारतीय प्रेस परिषद की ओर से दिए गए विषय पर चर्चा करेंगे।
जिला लोक संपर्क अधिकारी ने बताया कि भारतीय प्रेस परिषद ने इस वर्ष के राष्ट्रीय प्रेस दिवस के लिए – ‘चेंजिंग नेचर ऑफ प्रेस’ यानि ‘प्रेस का बदलता स्वरूप’ विषय निर्धारित किया है। उन्होंने हमीरपुर के पत्रकारों से इस संगोष्ठी में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *