February 15, 2026

जोगिंदर नगर में 13 नवम्बर को आयोजित हो रहा रेडक्रॉस मेला

मेले में आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां, निकाली जाएगी जागरूकता रैली

जोगिंदर नगर, 11 नवम्बर-

जोगिंदर नगर में 13 नवम्बर को रेडक्रॉस मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जहां विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होंगी तो वहीं जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी।
इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि जोगिंदर नगर के पुराने मेला मैदान परिसर में 13 नवम्बर को प्रात: 11 बजे से रेडक्रॉस मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके अलावा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन जागरूकता का संदेश देते हुए मेला मैदान से लेकर पुराने मेला मैदान तक एक जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि मेले के दौरान बेबी शो का भी आयोजन किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उन्होंने इस रेडक्रॉस मेले में ज्यादा से ज्यादा स्थानीय लोगों से अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाने का आहवान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *