February 23, 2026

छठ पर्व दौरान काछवा नहर पुल के पास डूबे चार युवक; तीन को बचाया, एक की मौत

करनाल : छठ महापर्व के दौरान करनाल में एक दुखद हादसा हो गया, जब चार युवक नहर में डूब गए। इनमें से तीन को गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन एक युवक की जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक युवक, दीपक, अपने घर का इकलौता बेटा था, और उसकी असमय मृत्यु ने पूरे परिवार को शोक में डाल दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा काछवा नहर पुल और कैथल नहर पुल के बीच उस समय हुआ, जब सुबह-सुबह भारी संख्या में श्रद्धालु छठ महापर्व मनाने के लिए नहर के घाटों पर जुटे हुए थे। जैसे ही सूर्य उदय हुआ, श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद चार युवकों ने नहर में छलांग लगा दी। देखते ही देखते चारों युवक पानी में डूबने लगे। घटनास्थल पर मौजूद गोताखोरों और लोगों ने तत्परता से तीन युवकों को बचा लिया, लेकिन दीपक को खोजने में करीब 20 मिनट का समय लगा, जिसके बाद उसका शव बरामद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *