February 15, 2026

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 09 नवम्बर-सुरेन्द्र कुमार

नाहन 02 नवम्बर- प्रधानाचार्य, पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2025-26 के लिए 9वीं व 11वीं कक्षा में दाखिला लेने के लिए अभ्यार्थी ऑनलाइन अपना आवेदन 09 नवम्बर, 2024 तक जमा कर सकते है।
उन्होंने बताया कि नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर चयन परीक्षा के माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रगति पर है जिसके चलते नवोदय विद्यालय समिति द्वारा ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को 09 नवम्बर तक बढ़ा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि कक्षा 9वीं एलईएसटी 2025 के लिए https:cbscitms.nic.in/2024/nvsix/ तथा कक्षा 11वीं एलईएसटी 2025 के लिए https:cbscitms.nic.in/2024/nvsxi 11/ लिंक पर जाकर अभ्यार्थी निःशुल्क आवेदन कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *