February 23, 2026

नईम कासिम की नियुक्ति पर इजरायल की खुली धमकी, ‘अस्थाई नियुक्ति, लंबे समय तक नहीं’

नई दिल्ली : नईम कासिम के हिजबुल्लाह के नए नेता बनते ही इजरायल का रिएक्शन भी सामने आया है। इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने नईम कासिम को चेतावनी दी और कहा कि उसकी नियुक्ति ‘लंबे समय तक नहीं है।’ कासिम की एक तस्वीर एक्स पर शेयर करते हुए गैलेंट ने लिखा, ‘अस्थाई नियुक्ति। लंबे समय तक नहीं।’ बता दें कि हिजबुल्लाह ने नईम कासिम को संगठन का नया नेता चुना था। कासिम की नियुक्ति हसन नसरल्लाह के उत्तराधिकारी के तौर पर की गई है।

गौर हो कि इजरायल ने हिजबुल्लाह के शीर्ष नेतृत्व को लगभग खत्म कर दिया है। मारे गए नेताओं में हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह, संस्थापक सदस्य फौद शुकर, शीर्ष कमांडर अली कराकी, केंद्रीय परिषद के उप प्रमुख नबील कौक, ड्रोन यूनिट प्रमुख मोहम्मद सरूर, मिसाइल यूनिट चीफ इब्राहिम कुबैसी, ऑपरेशन कमांडर इब्राहिम अकील और वरिष्ठ कमांडर मोहम्मद नासिर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *