February 24, 2026

पॉवरग्रिड कॉरपोरेशन ने वॉकथॉन से दिया सतर्कता जागरुकता का संदेश

हमीरपुर, सतर्कता जागरुकता सप्ताह 2024 के उपलक्ष्य पर पॉवरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के उपकेंद्र हमीरपुर ने मंगलवार को ग्राम पंचायत ताल में वॉकथॉन एवं जागरुकता रैली आयोजित की।
उपकेंद्र हमीरपुर के वरिष्ठ उप-महाप्रबंधक अमित कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस वॉकथॉन में पावरग्रिड के मुख्य प्रबंधक प्रवीण कुमार और प्रियंका जैन तथा अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में लोगांे को भ्रष्टाचार उन्मूलन के तरीकों की जानकारी दी गई तथा भ्रष्टाचार उन्मूलन के प्रति जागरुकता के नारे लगाए गए। यह रैली पूरे ताल बाजार से होते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लाल के पास जाकर संपन्न हुई। रैली के अंत में वरिष्ठ उप-महाप्रबंधक अमित कुमार ने अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार उन्मूलन में योगदान की अपील की तथा भ्रष्टाचार मिटाने के तरीकों से अवगत करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *