मुख्यमंत्री ने किया बिलासपुर में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ
बिलासपुर: आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बिलासपुर में प्रदेश की पहली डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारम्भ किया। 2,500 पुस्तकों वाली यह डिजिटल लाइब्रेरी विभिन्न सुविधाओं से सुसज्जित है। डिजिटल लाइब्रेरी पाठकों को टचस्क्रीन डिवाइस, सर्वर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से निःशुल्क पठन सामग्री उपलब्ध करवाएगी।साथ ही मुख्यमंत्री ने 1.67 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बिलासपुर के नए भवन का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली भी मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में गोविंद सागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का उद्घाटन भी किया।
