February 19, 2026

कांगड़ा में बस दुर्घटना में 10 यात्री घायल

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में सोमवार दोपहर एक बजे प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 10 यात्रियों को चोट आई है। घायलों का ज्वाली अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार, निजी बस संसारपुर टैरेस से ज्वाली जा रही थी। इस दौरान यह बस राजा का तालाब-ज्वाली मार्ग पर समलना में बियर बार फैक्ट्री के पास बेकाबू हो गई और फैक्ट्री की दीवार से टकरा गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटना स्थल को भागे और सभी घायलों को पहले सड़क पर पहुंचाया। इसके बाद एम्बुलेंस से उपचार के लिए ज्वाली अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल राकेश कुमार को टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार बस का स्टीयरिंग लॉक होने की वजह से यह हादसा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *