February 19, 2026

अनाज मंडियों में धान की आवक, खरीद, उठान, भुगतान का कार्य लगातार जारी: डॉ. संजीव गौतम

अनाज मंडियों में धान की आवक, खरीद, उठान, भुगतान का कार्य लगातार जारी: डॉ. संजीव गौतम

संदीप गिल, नंगल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने किसानों से वादा किया है कि उनकी फसलें चारा मंडियों में खरीदी जाएंगी। कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस खुद मंडियों में धान की आवक, खरीद, उठान, भुगतान को लेकर किए गए प्रबंधों पर नजर रख रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व गुरू रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. संजीव गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को पंजाब के किसानों से सीधे धान खरीदने का आदेश देना चाहिए था जो कि नहीं किया गया। इसके बावजूद पंजाब सरकार ने मंडियों में निर्धारित समय पर धान की खरीद सुनिश्चित की है।
पंजाब सरकार द्वारा धान की फसल की तत्काल खरीद और वितरण सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा पिछले सीजन के दौरान खरीदी गई फसल को गोदामों से उठाने में विफलता के कारण , भण्डारण क्षमता कम हो गई है। जिसके कारण धान खरीद एवं भुगतान संबंधी कार्य प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद किसानों को बिल्कुल भी चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस लगातार अनाज मंडियों पर नजर रख रहे हैं। नंगल अनाज मंडी में अब तक 9000 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है, जिसमें से 8650 क्विंटल की खरीद हो चुकी है और 3360 क्विंटल धान की लिफ्टिंग पूरी हो चुकी है। पंजाब सरकार की स्थिति पर नज़र है और किसानों का पूरा धान खरीदा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *