February 24, 2026

प्रशासनिक सचिव कल मंडियों का दौरा करें

ताकि सुचारू खरीद के लिए सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित किए जा सकें

हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने सभी प्रशासनिक सचिवों को राज्य की मंडियों में धान और बाजरा खरीद की व्यक्तिगत तौर पर निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सचिव कल मंडियों का दौरा करें ताकि सुचारू खरीद के लिए सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित किए जा सकें।
उन्होंने अधिकारियों को कहा कि सभी मंडियों में खरीद प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। वे आज मंडलायुक्तों और उपायुक्तों के साथ खरीफ फसलों की खरीद, पराली जलाने और पटाखों की बिक्री और उपयोग के संबंध में एक वर्चुअल समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों से बातचीत करके खरीद प्रक्रिया के बारे में उनकी चिंता का समाधान किया जाए। उन्होंने उपायुक्तों को निदेश दिए कि मंडियों में पहले से मौजूद धान के उठान में तेजी लाई जाए, क्योंकि आगामी सप्ताह में आवक बढ़ने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *