भाजपा की जीत पर बोले राकेश टिकैत,’समझ से परे है राजनीति का मकड़जाल, देश गड्ढे में जाएगा’
नई दिल्ली: हरियाणा में बीजेपी की जीत से कई लोग हैरान है। हालांकि भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार सत्ता में वापसी की है। इन सब के बीच राकेश टिकैत का एक बड़ा बयान आया है। राकेश टिकैत में अपने बयान में भाजपा की जीत पर नाराजगी जताई है। टिकैत ने साथ ही साथ कहा है कि इतनी नाराजगी के बाद भी अगर भाजपा जीतती है तो इससे देश जरूर गड्ढे में जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीति का मकड़जाल हमारी समझ से पूरी तरीके से परे हैं। राकेश टिकैत भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता है। उन्होंने अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि हरियाणा में सरकार से नाराजगी थी, इसके बावजूद भी वहां बीजेपी की सरकार बना रही है तो देश गड्ढे में जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बिकेगा पूरा का पूरा। किसान अपनी जमीन नहीं बचा पा रहा। नौकरी नहीं है। रोजगार नहीं है। उन्होंने कहा कि माहौल पूरी तरीके से भाजपा के खिलाफ था, किसानों पर इन्होंने लाठियां चलाई थी, फिर भी वह कैसे जीत रही है यह हैरान करने वाला है।
