हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम: शुरुआत रुझानों में कांग्रेस बहुमत से फिसली, भाजपा की वापसी
चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिये कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हो गयी। राज्य में चुनाव पांच अक्टूबर को एकल चरण में हुआ था और 101 महिलाओं सहित 1031 उम्मीदवारों का भाग्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में बंद हो गया था। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर बहुमत के लिए 46 का आंकड़ा चाहिए।
हरियाणा में 90 सीटों के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 43 सीटों से आगे हैं, जबकि बीजेपी को 43 सीटें मिली हैं। इनेलो 1 और अन्य 3 सीटों पर आगे हैं।
गौर हो कि शनिवार को वोटिंग के तुरंत बाद आए एग्जिट पोल में जहां बीजेपी को निराशा का मुंह देखना पड़ा। वहीं, कांग्रेस के लिए ये एग्जिट पोल काफी सकारात्मक रहे। 10 साल बाद कांग्रेस सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है। हालांकि, स्पष्ट रूप से आज ही यह सामने आ सकेगा कि प्रदेश में कौन सा राजनीतिक दल अपनी सरकार बनाने जा रहा है।
