February 24, 2026

रतन टाटा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, हालत सामान्य

मुंबई: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि उनकी हालत ठीक है। उन्होंने खुद एक बयान जारी करके कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं हैं, मैं ठीक हूं।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए रतन टाटा ने कहा कि मेरी सेहत के बारे में खबरें चल रहीं हैं। मैं बताना चाहता हूं कि मेरी उम्र के कारण चेकअप के लिए अस्पताल आया हूं। चिंता की कोई बात नही, उम्र संबंधी बीमारियों की जांच करवा रहा हूं। एक समाचार चैनल के अनुसार, रतन टाटा को ब्लड प्रेशर की दिक्कत आई जिसके बाद उन्हें सोमवार की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सूत्रों के हवाले से मीडिया में खबर है कि 86 साल के उद्योगपति को गंभीर हालत में रात करीब 12:30-1:00 बजे लाया गया था। उनको तुरंत गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में ले जाया गया, जहां फेमस हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शारुख अस्पी गोलवाला के नेतृत्व में गहन चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *