कंगना की पोस्ट से फिर मचा बवाल, बीजेपी नेता भी बोले, ‘मंडी के लोगों ने बड़ी गलती कर दी’
नई दिल्ली – हिमाचल के मंडी से बीजेपी सांसद व बालीवुड अभिनेत्री हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। वहीं अब कंगना के एक पोस्ट ने फिर से बवाल खड़ा कर दिया है। जिसकों लेकर कांग्रेस ही नहीं ब्लकि उनकी भी पार्टी के नेता कंगना को नसीहत दे रहे है।
कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि ”देश के पिता नहीं देश के तो लाल होते हैं। धन्य हैं, भारत मां के ये लाल।” इसके नीचे कंगना ने लाल बहादुर शास्त्री की फोटो लगाई हुई है। बता दें कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ साथ पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी है। कंगना ने लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को लेकर ही ये पोस्ट किया है। हालांकि इस पोस्ट के जरिए उन्होंने महात्मा गांधी पर तंज कसा है।
बुरा सुनते हो तो अपने कान बंद कर लो- रवनीत बिट्टू
कंगना के बयान पर जब भाजपा से केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से चंडीगढ में मीडिया ने सवाल किया तो एक दम हैरान रह गए। फिर उन्होंने हाथ जोड़ते हुए कहा कि बापू ने कहा था बुरा सुनते हो तो अपने कान बंद कर लो।
कंगना के विचार नाथू राम गोडसे के
बीजेपी के सीनियर नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल का तो यहां तक कहना है कि कंगना के यह विचार नाथू राम गोडसे के हैं। ग्रेवाल ने कहा कि कंगना ने महात्मा गांधी को तो पसंद नहीं किया। लेकिन उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री को पसंद किया। उन्हें कोई बताए कि लाल बहादुर शास्त्री तो गांधी के सबसे बड़े पैरोकार थे। अगर आप शिष्य का सत्कार कर रहे हो और उनके मार्गदर्शक का अपमान कर रहे हो तो यह कहां की बुद्धिमानी है। कंगना का विचार नाथ रामू गोडसे का विचार है। देश की आजादी में गांधी के योगदान सबके सामने है। मैं समझता हूं कि मंडी के लोगों से बहुत गलती हो गई गई है। भगवान उसे सद्बुद्धि दे। उसे इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए।
कंगना के खिलाफ देशद्रोह का केस होना चाहिए: राज कुमार वेरका
कांग्रेस नेता राज कुमार वेरका ने कहा कि कंगना देश विरोधी बातें कर रही हैं। हम बार-बार मांग कर रहे हैं कि इसके खिलाफ देशद्रोह का केस होना चाहिए।
