February 24, 2026

विदेश मंत्री मंगलवार को अपने अमेरिकी समकक्ष टोनी ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे

विदेश मंत्री एस जयशंकर मंगलवार को अपने अमेरिकी समकक्ष टोनी ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे और इस दौरान दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन युद्ध एवं पश्चिम एशिया में संकट सहित कई द्विपक्षीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन से मुलाकात करने के अलावा जयशंकर का ‘थिंक-टैंक’ समुदाय से भी बातचीत करने का कार्यक्रम है। ‘कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस’ जयशंकर और इस ‘थिंक टैंक’ के अध्यक्ष मारियानो-फ्लोरेंटिनो (टिनो) क्यूएलर के बीच अमेरिका-भारत संबंधों के भविष्य पर चर्चा की मेजबानी करेगा।

‘थिंक टैंक’ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 2023 की राजकीय यात्रा और बाइडन के साथ उनकी हालिया द्विपक्षीय बैठक का हवाला देते हुए कहा कि भारत का रणनीतिक महत्व वैश्विक स्तर पर और अमेरिकी विदेश नीति के निर्माण में बढ़ रहा है। उसने कहा कि तेजी से बदलते वैश्विक घटनाक्रम के बीच अमेरिका के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंध और अधिक व्यापक हुए हैं। मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने के बाद जयशंकर पहली बार वाशिंगटन डीसी आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *