March 12, 2026

16 हजार दुग्ध उत्पादकों की मासिक आय में ढाई से तीन करोड़ रुपए की बढ़ौतरी

धरातल पर रंग ला रहा दूध खरीद मूल्य में बढ़ौतरी का प्रदेश सरकार का निर्णय, मंडी जिला में दोगुना हुआ मिल्क फेड का दुग्ध प्रापण ग्रामीण स्तर पर कृषि तथा दुग्ध उत्पादन पर आधारित आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के निर्माण की प्रदेश सरकार की परिकल्पना अब मूर्तरूप लेने लगी है। दूध के खरीद मूल्य में बढ़ोतरी के सरकार के निर्णय का ही सुपरिणाम है कि मंडी जिला में गत वर्ष की तुलना में राज्य दुग्ध प्रसंघ के तहत दुग्ध प्रापण में लगभग दोगुनी वृद्धि हुई है।

हिमाचल प्रदेश दुग्ध प्रसंघ की चक्कर इकाई में दुग्ध उत्पादकों से दूध प्रापण में इस वर्ष रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2023-24 में जहां इकाई ने विभिन्न दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के माध्यम से जुलाई माह में 10,25,487 किलो दूध प्राप्त किया, वहीं वित्त वर्ष 2024-25 के जुलाई माह में यह 20,79,678 किलो दर्ज किया गया। इसी वर्ष के अगस्त माह में दुग्ध प्रापण का आंकड़ा 21,56,935 किलो रहा। विशेष बात यह कि सितंबर माह में इकाई ने रिकॉर्ड 91 हजार किलो दूध एक ही दिन में प्राप्त किया। चक्कर इकाई के लिए यह एक दिन में दूध खरीद का सर्वकालिक श्रेष्ठ आंकड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *