हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राजनीति में माहौल गर्माता जा रहा
रोहतक, – हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राजनीति में माहौल गर्माता जा रहा है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मीटिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक युवक की बात सुन वह भड़क गए। इतना ही नहीं उन्होंने युवक को हॉल से बाहर निकालने तक के आदेश दे दिए।
जानकारी के अनुसार खट्टर हरियाणा के हिसार में स्थित पंजाबी धर्मशाला में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। वह कह रहे थे, ‘…भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में हिरास विधानसभा के विधायक का विशेष रोल पहले भी रहता रहा है, इस बार भी रहेगा। यह साफ है न…।’ इसी बीच कार्यक्रम में मंच के नीचे मौजूद एक युवक ने जवाब देना शुरू कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक ने केंद्रीय मंत्री खट्टर के सामने ही कह दिया कि भाजपा हरियाणा में सत्ता में आ जाएगी, लेकिन उनका उम्मीदवार हरियाणा में नहीं जीतेगा। इसके कुछ देर बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता ने युवक को ‘पकड़ने’ और ‘बाहर निकालने’ के निर्देश दे दिए।
