February 25, 2026

चुनाव संबंधित सूचनाओं के लिए चुनाव आयोग को करें फॉलो

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने नागरिकों से विधानसभा आम चुनाव 2024 से जुड़ी सही जानकारी और सूचनाओं के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स को नियमित रूप से फॉलो करने का आह्वान किया।
डीसी ने कहा कि जिले की चुनाव तैयारियों से संबंधित सभी जानकारी नागरिकों तक पहुंचना बेहद जरूरी है ताकि वह किसी भी अफवाहों से बचें और चुनाव तैयारियों से वाकिफ रहें। इसके अलावा चुनाव से संबंधित हर रोज जारी होने वाली हिदायतों के बारे में भी नागरिकों सूचना मिले। उन्होंने बताया कि जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी चुनावी तैयारियों और जरूरी सूचनाओं को नागरिकों तक पहुंचाने के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआरओ झज्जर) के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिदिन जानकारी अपडेट की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे चुनाव संबंधित जानकारी के लिए डीआईपीआरओ झज्जर के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें ताकि सही और सटीक जानकारी तक उनकी पहुंच हो सके। इसके अलावा चुनाव आयोग व सीईओ हरियाणा के सोशल मीडिया अकाउंट्स व वेबसाइट को फॉलो किया जा सकता है। सीईओ हरियाणा के सोशल मीडिया पर प्रदेश स्तर की चुनाव से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि सूचना एवं प्रौद्योगिकी के इस युग में यह बेहद आवश्यक है कि नागरिकों को प्रमाणित और सही जानकारी मिलती रहे।
जिले का स्वीप अभियान सोशल मीडिया छाया
जिला झज्जर का स्वीप अभियान सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। जिले की मतदाता जागरूकता से संबंधित गतिविधियों को चुनाव आयोग, सीईओ हरियाणा द्वारा पोस्ट व शेयर किया जा रहा है। स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी एवं एडीसी सलोनी शर्मा ने कहा कि प्रभावी ढंग से स्वीप अभियान चलाया जा रहा है व डिजिटल दौर में नागरिकों तक अधिक से अधिक पहुंच स्थापित करने के लिए सोशल मीडिया का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम व ट्विटर आदि सोशल मीडिया पर हर रोज की स्वीप गतिविधियों को शेयर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *