February 25, 2026

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह को लेकर बैठक आयोजित

शिमला , 02 अक्तूबर, 2024 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह के आयोजन के लिए की जाने वाली तैयारियों के संबंध में आज यहां बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने की।

उन्होंने विभिन्न विभागों को कार्यक्रम की सफलता के लिए समन्वय स्थापित करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 02 अक्तूबर को कार्यक्रम प्रातः 6 बजे प्रभात फेरी से आरम्भ होगा, जोकि लाल बहादुर शास्त्री चौक केंद्रीय तारघर से लोअर बाजार तथा शेर-ए-पंजाब रेस्टोरेंट होती हुई निकाली जाएगी, जिसका विसर्जन रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के पास होगा। उन्होंने बताया कि प्रभात फेरी में विभिन्न समुदायों व संस्थाओं की भागीदारी रहेगी। इसके अतिरिक्त, आईटीआई शिमला के छात्र और नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक भी इस समारोह में भाग लेंगे।
इसके उपरांत रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पण कार्यक्रम तथा भजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी के शिमला आगमन के संबंध में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन भी कार्यक्रम स्थल पर किया जाएगा।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकाॅल) ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ममता पॉल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *