हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू की अचानक तबीयत बिगड़ गई
पेट में हल्के दर्द के बाद सीएम स्वास्थ्य जांच को आईजीएमसी पहुंचे थे
शिमला (उत्तम हिन्दू न्यूज) : हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य जांच के लिए तुरंत IGMC शिमला में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनके टेस्ट किए। जांच के बाद वह शिमला में CM के सरकारी आवास ओक ओवर में लौट गए। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि पेट में हल्के दर्द के बाद सीएम स्वास्थ्य जांच को आईजीएमसी पहुंचे थे। अब वह ठीक है और उन्हें घर भेज दिया गया है। सीएम सुक्खू ने बीते कल ही कैबिनेट मीटिंग की थी और पूरी तरह स्वस्थ थे। देर रात को ही अचानक उनके पेट में दर्द उठा था।
बता दें मुख्यमंत्री बीते साल अक्टूबर माह में भी बीमार पड़े थे। तब डॉक्टरों ने उनके पेट में इन्फेक्शन के साथ साथ पैंक्रियाटाइटिस बताया था। एक सप्ताह तक AIIMS दिल्ली में भर्ती होने के बाद सीएम स्वस्थ होकर लौटे थे। जून 2023 में भी सीएम बीमार पड़े थे। तब उन्होंने चंडीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल से उपचार कराया था।
