February 19, 2026

ताज होटल का नाम देश के सबसे महंगे होटलों में शुमार है

ताज होटल का नाम देश के सबसे महंगे होटलों में शुमार है। ताज होटल देश के कुछ चुनींदा आलीशान होटल में से एक है जहां, लोग कई तरह की सर्विस का लाभ उठा सकते है। ताज होटल वर्षों से अपनी लेगेसी को बनाए हुए है और किसी पहचान का मोहताज नहीं है। इस होटल ने हाल ही में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम किया है।टाटा होटल का संचालन करने वाली कंपनी, इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड ने एक लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप को छूने का कारनामा किया है। ये उपलब्धि हासिल करने वाली टाटा पहली पहली भारतीय हॉस्पिटैलिटी कंपनी बनी है। इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड मूल रूप से टाटा ग्रुप की ही कंपनी है।

गौरतलब है कि ताज होटल देश के सबसे आलीशान होटल में शुमार है, जहां एक बार का खाना खाने के लिए भी हजारों रुपये का भुगतान करना होता है। वहीं इस होटल में ठहरने की कीमत लाखों रुपयों में है। मगर एक ऐसा भी समय था जब ताज होटल में सिर्फ छह रुपये में रहा जा सकता था। यहां एक रात रुकने का किराया महज छह रुपये था। ये कीमत वर्ष 1903 में लोग चुकाते थे।

ओबेरॉय होटल के बारे में जानें

वहीं ओबेरॉय होटल का मार्केट कैप अब 24 हजार करोड़ रुपये हो गया है। इस कड़ी में ये दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौरान होटल इंडस्ट्री पर काफी नकारात्मक असर देखने को मिला था। इस कारण टूरिज्म सेक्टर में और होटल इंडस्ट्री में काफी गिरावट आई थी। मगर अब ये इंडस्ट्री पटरी पर लौट रही है। इसी कड़ी में अब ओबेरॉय होटल्स का मार्केट वैल्यू करीब 24 हजार करोड़ रुपये के पास पहुंच गया है। 

वहीं भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने बीते वर्ष जहां एक लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप हासिल किया था। इस वर्ष माना जा रहा है कि इंडिगो अपना मार्केट कैप जल्द ही दोगुणा करने वाली है। यह वर्तमान में 1.9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *