February 16, 2026

बिलासपुर में चार दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

विधायक राजेश धमार्णी ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंच कर प्रतियोगिता का की शुभारंभ

शिवालिक पत्रिका, बिलासपुर

बिलासपुर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को 32 वीं चार दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसमें घुमारवीं चुनाव क्षेत्र के विधायक राजेश धर्माणी ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर आईटीआई के कर्मचारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्यतिथि राजेश धमार्णी का हार , शाल व टोपी भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने इस अवसर प्रतिभागियों को सबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभागियों को खेलों में बढ चढकर भाग लेना चाहिए,तथा जो यहां पर सीखते हैं, उसे जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए।

राजेश धर्माणाी ने कहा कि वर्तमान समय डिजीटल एवं सोशल मिडिया का है, इसलिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र्र सिंह सुक्खु ने पोलटैक एवं इंजीनियंरिंग कालेजों में आरटिफिसयल इंजीनियंरिंग व डाटा साईस सहित अन्य नए विषय शुरू करने का ऐलान किया। ताकि इन संस्थानों के पढने वाले प्रशिक्षु वर्तमान समय की मांग के हिसाब से शिक्षा ग्रहण कर सके व समाज को एक नई दिशा दे सके। प्रदेश सरकार द्धारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में भी नए टेरड शुरू करने की बात कही हैै।

उन्होंने कहा कि आईटीआई के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने वाले प्रशिक्षु समाज में अहम भूमिका निभाते है। उन्होंने इस अवसर पर 32 वीं चार दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियो को बधाई दी।

इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य सुशील पटियाल ने मुख्यतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की आईटीआई में पहला राज्य स्तरीय खेल कूद समारोह वर्ष 1986 में आयोजित हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *