February 19, 2026

रक्षाबंधन पर भगवंत मान ने बहन-बेटियों को दिया ये खास तोहफा

अमृतसर – रक्षाबंधन के दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ी घोषणा की है। मान ने कहा कि अब फायर ब्रिगेड विभाग में लड़कियों को भी नियुक्त किया जाएगा। आने वाले दिनों में इस विभाग में लड़कियों की नियुक्ति के लिए काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

फायर ब्रिगेड विभाग में लड़कियों की नियुक्ति नहीं होती थी क्योंकि नियम काफी सख्त होते थे, उन नियमों को सरल किया गया है। जल्द ही इस विभाग में लड़कियों को तैनात किया जाएगा।

आंगनवाड़ी के लिए 3000 होंगी नियुक्तियां
पंजाब ऐसा पहला राज्य होगा जहां इस विभाग में लड़कियां काम करेंगी। वहीं उन्होंने आंगनवाड़ी के लिए 3000 और नियुक्तियां करने का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर यह बहन बेटियों को पंजाब सरकार का एक तोहफा होगा उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हमेशा ही बेटियों को मन सत्कार देती रही है। यही कारण है कि आज पंजाब में छह जिलों में एसएसपी और आठ जिलों की डीसी बेटियों को लगाया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान बाबा बकाला साहिब में गुरुद्वारा नौवीं पातशाही में रक्खड़ पूनिया को लेकर आयोजित कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार की उपलब्धियां को भी गिनवाया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों को फ्री बिजली देने की जो गारंटी दी थी, उसे आते ही पूरा किया गया।

इसके अलावा स्कूलों में शिक्षा का सुधार किया गया और अस्पतालों में सेहत सेवाएं बढ़िया की गई। पंजाब के मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में माथा भी टेका। कांफ्रेंस को लेकर पंजाब पुलिस की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *