अनंतनाग में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ में दो जवान शहीद; तीन घायल
श्रीनगर – दक्षिण कश्मीर के गंगरमुंड-कोकरनाग में शनिवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हो गए। तीन सैन्यकर्मी घायल हो गए हैं। घायल जवानों की हालत नाजुक बनी हुई है। अन्य सुरक्षाबलों ने आतंकियो को घेर लिया और दोनों तरफ से देर शाम तक रुक-रुक कर गोलीबारी जारी थी।
अनंतनाग से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को आज सुबह अपने तंत्र से सूचना मिली थी कि आतंकियों को एक दल दल कोकरनाग में गडोल आहलन के ऊपरी हिस्से में देखा गया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर आतंकियों को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया। दोपहर दो बजे के करीब जब जवान तलाशी लेते हुए गगरमुंड इलाके में पहुंचे तो वहां छिपे आतंकियों ने उन्हें देख लिया। आतंकियों ने जवानों पर पहले ग्रेनेड फेंका और उसके बाद उन्होंने अपने स्वचालित हथियारों से फायरिंग की। इसमें दो जवान बलिदान हो गए। तीन जवान घायल हो गए हैं।
