बेअदबी की घटनाओं के लिए सुखबीर बादल का माफीनामा सार्वजिनक
पांच सिंह साहिबान की बैठक में होगा फैसला
चंडीगढ़ : शिअद के समय में हुई बेअदबी की घटनाओं के लिए सुखबीर बादल द्वारा श्री अकाल तख्त को दिए गए माफीनामे को सार्वजनिक किया गया है। श्री अकाल तख्त साहिब के सचिव ने इस माफीनामे को सार्वजनिक किया है और कहा है कि अब पांच सिंह साहिबानों की बैठक में इसका फैसला किया जाएगा।अकाली दल के बागी गुट ने 1 जुलाई को श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में आकर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और सुखबीर सिंह बादल को 2007 से अक्टूबर 2015 तक हुई घटनाओं के संबंध में दोषी ठहराया था। जिसके संबंध में पंज सिंह साहिबानों ने अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल से 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा था। जिसके मद्देनजर 24 जुलाई 2024 को शिरोमणि अकाली दल के नेताओं और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष बंद लिफाफे के बारे में श्री अकाल तख्त साहिब को स्पष्टीकरण दिया गया था। श्री अकाल तख्त साहिब के सचिव सुखदेव सिंह ने इस पत्र को सार्वजनिक करते हुए कहा कि संगत की ओर से लगातार मांग की जा रही थी कि स्पष्टीकरण को सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार जल्द ही पंज सिंह साहिबों के साथ बैठक कर इस संबंध में अपना फैसला सुनाएंगे।
