February 16, 2026

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का प्रवास कार्यक्रम

गगरेट/सुखविंदर 8 मई – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 9 मई मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे चिंतपूर्णी से दिल्ली वाॅल्वो बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा उपमुख्यमंत्री सामुदायिक सदन एवं माडर्न कम्पलैक्स माधो का टिल्ला और स्मार्ट एलईडी व लाईटिंग प्रौजेक्ट भरवाई का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री चिंतपूर्णी मंदिर में माता श्री चिंतपूर्णी जी लाईबे्ररी और सीसीटीवी सर्वेलाईन्स सिस्टम का लोकार्पण करेंगे। इसके अतिरिक्त मंदिर के विभिन्न विकासात्क कार्यों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री 11 मई को मैक्स एजुकेशन लिंक्स प्राईवेट लिमिटेड ऊना के ग्रैंड ओपनिंग समारोह में बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *