February 12, 2026

बाबा ने बना रखी है प्राइवेट आर्मी, प्रशासन को मिली लोकेशन, जल्द होगा गिरफ्त में

हाथरस: हाथरस में हुए भगदड़ कांड ने करीब सवा सौ लोगों की जान ले ली और इस हादसे के बाद जो खुलासे हो रहे हैं वो हैरान कर देने वाले हैं। ये खुलासे उस बाबा को लेकर हैं जिनके सत्संग के बाद यह भगदड़ मची। बताया जाता है कि भोले बाबा ने प्राइवेट आर्मी तैयार की हुई है और उस आर्मी को बहुत से अधिकार दिए हुए हैं। 

जैसे कि बिना आर्मी की मंजूरी बाबा के सत्संग में प्रशासन का अधिकारी नहीं जा सकता। इसके अलावा पिंक आर्मी को ट्रेनिंग के नाम पर क्राउड मैनेजमेंट और ट्रैफिक की ट्रेनिंग दी जाती है। ब्लैक कैट कमांडो को सुरक्षा करने की ट्रेनिंग दी जाती है। 2 जून को हाथरस के फुलरई गांव में नारायण साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग समापन पर भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हुआ था, इसमें 121 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद से ‘भोले बाबा’ फरार हो गया। सूत्रों के मुताबिक, बाबा की लोकेशन मैनपुरी के आश्रम में ही है। हादसे के बाद से ही भोले बाबा इस आश्रम में आ गया था. वह अपनी लग्जरी गाड़ी के जरिए घटनास्थल से सीधे मैनपुरी आश्रम पहुंच गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *