February 12, 2026

अमृतपाल सिंह ने ली सांसद पद की शपथ, खडूर साहिब से चुने गए हैं सांसद

नई दिल्ली : खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव जीतने वाले अमृतपाल सिंह ने सांसद पद की शपथ ली है। हालांकि, इसका कोई फोटो-वीडियो जारी नहीं किया गया है।

बता दें, जेल में बंद वारिस पंजाब के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने 2024 के लोकसभा चुनावों में, अमृतपाल सिंह ने पंजाब की खडूर साहिब संसदीय सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 1,97,120 वोटों के भारी अंतर से हराया।

अमृतपाल सिंह को पिछले साल अप्रैल में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, उनके खिलाफ सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया था। उनके माता-पिता, तरसेम सिंह और बलविंदर कौर, और उनकी पत्नी किरणदीप कौर, उनकी लोकसभा जीत के बाद पिछले महीने डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में उनसे मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *