February 11, 2026

न्यूयार्क में करवाए जा रहे समर फेंसी फूड शो- 2024 में भाग लेने वालों को मुख्य मंत्री ने शुभकामनाएं देते सोवीनार किया जारी  

चंडीगढ़, पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने आज न्यूयार्क में 23 से 25 जून तक होने वाले 68वें समर फेंसी फूड शो- 2024 में हिस्सा लेने वाले पंजाब के फूड एक्सपोरटरों की टीम को शुभकामनाएं देते हुए सोवीनार जारी किया।
इस मौके मुख्य मंत्री ने कहा कि यह बहुत सम्मान वाली बात है कि विश्व भर की बढिया फूड कंपनियां इस फूड शो में भाग लेगी। उन्होंने बताया कि इस मेगा फूड फेस्टिवल में पंजाब की प्रमुख फूड कंपनियों के प्रतिनिधी भी शिरकत करेंगे। इस मौके भगवंत सिंह मान ने भारत में हरित क्रांति लाने में पंजाब की अहम भूमिका को भी याद किया।
मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य के किसानों की तरफ से सख़्त मेहनत से अब पंजाब में अनाज की भरमार है और यह राष्ट्रीय अनाज भंडार में अहम योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि उत्पादनों की भरमार है, इस लिए अब फलों और सब्जियाँ जैसी उच्च- मूल्य वाली फसलों के द्वारा खेती विभिन्नता को अपनाने की ज़रूरत है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसमें किसानों की आमदन बढ़ाने, स्थिरता को यकीनी बनाने और विदेशी राजस्व को बढ़ाने के साथ- साथ रोज़ी- रोटी की सुरक्षा प्रदान करने की सामथ्र्य है।
मुख्य मंत्री ने कहा कि मिलकफैड्ड, मारकफैड्ड और पंजाब एग्रो की तरफ से पंजाब के खाद्य पदार्थों विशेषकर वेरका, सोहना और फाइव रिवरज़ जैसे उत्पादों की निर्यात को बढावा देने की सामथ्र्य है। उन्होंने कहा कि पंजाब मार्ट “मेड इन पंजाब” द्वारा ख़ुराक एंव कृषि उत्पादों को विश्व स्तर पर ले जाने की एक पहलकदमी है और इसका उदेश्य अंतराष्ट्रीय स्तर पर हमारी अमीर रसोई विरासत को प्रदर्शित और उत्साहित करना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह प्रयास स्थानीय किसानों और उत्पादकों के लिए नए अवसर पैदा करेगा और पंजाबी ख़ुराक पदार्थों और उत्पादों को बढावा देगा।  
इस दौरान पंजाब राज्य खुराक कमिश्न के चेयरमैन बाल मुकन्द शर्मा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *