March 14, 2026

जयराम बोले- सुक्खू के करीबी ही कर रहे नेतृत्व परिवर्तन का इंतजार

मंडी में भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत के नामांकन के बाद सेरी मंच पर जनसभा को किया संबोधित

मंडी: जयराम ठाकुर ने कहा कि फ्लॉप डायरेक्टर वह नहीं, बल्कि सुक्खू हैं, जिनकी सरकार मात्र 15 माह में ही फ्लॉप हो गई है। पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू पर पलटवार किया है। सुख की सरकार और व्यवस्था परिवर्तन की जो फिल्म सुक्खू बना रहे थे, वह बुरी तरह से फ्लॉप हो गई है। जयराम मंडी में भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत के नामांकन के बाद सेरी मंच पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जयराम ने सीएम को सलाह दी कि आजकल जो उनके करीबी बने हैं, वहीं नेतृत्व परिवर्तन का इंतजार कर रहे हैं। इस बात के संकेत कांग्रेस हाईकमान ने भी दे दिए हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद नेतृत्व परिवर्तन तय है। उन्होंने सीएम सुक्खू को ऐसे करीबियों से बचकर रहने की सलाह दी। पूर्व सीएम ने कहा कि आज विक्रमादित्य सिंह विजन की बड़ी-बड़ी बातें कह रहे हैं, बेहतर होता कि यह विजन उन्होंने अपने परिवार को दिया होता, जिन्होंने मंडी पर इतने लंबे समय तक राज किया है। आज मंडी की दशा कुछ और होती। कांग्रेस प्रत्याशी कैबिनेट में बैठकर मंडी के विकास को रोकने वाले निर्णयों पर हस्ताक्षर करते रहे। कहा कि मंडी आकर कांग्रेस के नेता मंडी के मान-सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *