February 15, 2026

बूथ अध्यक्ष से अपना पन्ना लेकर अधिकतम वोटिंग सुनिश्चित करने व भाजपा के विजय के संकल्प को दोहराया

हमीरपुर ,आज भोरंज विधानसभा के बूथ संगरोह के बूथ नंबर 8 के पन्ना प्रमुख केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बूथ अध्यक्ष मनमोहन सिंह से अपना पन्ना लेकर यहाँ पर अधिकतम वोटिंग सुनिश्चित करने व भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड विजय के संकल्प को दोहराया एवं जनसभा को संबोधित किया।

अनुराग ठाकुर ने कहा, भाजपा सिर्फ़ एक राजनैतिक पार्टी नहीं बल्कि परिवार भी है। मुझे गर्व है कि मेरी पार्टी ज़िम्मेदार कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पन्ना प्रमुख भारतीय जनता पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण ईकाई है। आज अपने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भोरंज विधानसभा के संगरोह के बूथ नंबर 8 के पन्ना प्रमुख के रूप में मैंने अपने बूथ अध्यक्ष से अपने बूथ की ज़िम्मेदारी ली और यहाँ से सर्वोच्च मतदान प्रतिशत का विश्वास दिलाया। मेरा अपने सभी पन्ना प्रमुख साथियों से करबद्ध निवेदन है कि यह चुनाव देश के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। पूर्व की भाँति फिर एक बार आप सभी पूरे मनोयोग से अपने पन्नों पर अंकित मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक लाने व भाजपा के पक्ष में मतदान करने की दिशा में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। बूथ जीतेंगे-चुनाव जीतेंगे, कमल खिलायेंगे और फिर मोदी जी को पीएम बनायेंगे।

बूथ अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद व भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर को उनके बूथ का पन्ना पन्ना सौंपते हुए सभी कार्यकर्ताओं से इस बार मतदान प्रतिशत को पिछली बार से अधिक ले जाने का आग्रह किया।

इस मौके पर संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी व प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा, मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, पूर्व विधायक डॉ अनिल धीमान,जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, ग्रामकेंद्र प्रमुख कैप्टेन ध्यान सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *