February 15, 2026

‘स्वीप’ के तहत विशेष जागरुकता सत्र भी आयोजित किया गया

भोरंज , पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर की ओर से भोरंज उपमंडल के गांव सपलूही में स्थानीय महिलाओं के लिए आयोजित किए जा रहे एक प्रशिक्षण शिविर के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ के तहत विशेष जागरुकता सत्र भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला अग्रणी प्रबंधक लक्ष्मी नारायण काजल, आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना और पंजाब नेशनल बैंक की भरेड़ी शाखा के अधिकारियों ने महिलाओं को मतदान के महत्व से अवगत करवाया। लक्ष्मी नारायण काजल ने कहा कि हमें प्रत्येक निर्वाचन में निर्भय होकर तथा किसी भी तरह के प्रलोभन या झांसे में आए बगैर अपने विवेक के अनुसार ही मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी से ही हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती मिलती है। इस जागरुकता सत्र में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *