February 21, 2026

जिला भर में तीसरे दिन भी चला चेकिंग अभियान

नियमों की अवहेलना मिलने पर 10 स्कूल बसों के हुए चालान, एक को किया इंपाउंड 🔴 जिला शिक्षा विभाग ने एक प्राइवेट स्कूल को नोटिस किया जारी

झज्जर, 14 अप्रैल। उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह के नेतृत्व में सडक़ सुरक्षा नियमों की पालना को सुनिश्चित करने व सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य को लेकर जिला में विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिला में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की पालना के लिए चलाए गए अभियान के तहत स्कूल बसों के चालक व परिचालक के लिए जारी किये गये निर्देशों की पालना करने बारे अवगत करवाया जा रहा है। उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि इसी कड़ी में रविवार को सुरक्षित स्कूल वाहन नीति, मोटर व्हीकल एक्ट और अन्य संबंधित नियमों की अवहेलना के आरोपों में कुल 10 स्कूल वाहनों के चालान किए गए हैं तथा एक स्कूल वाहन को इंपाउंड किया गया। इसके अतिरिक्त जिला शिक्षा विभाग द्वारा एक प्राईवेट को स्कूल को नोटिस जारी किया गया है। बैसाखी को अवकाश था और अवकाश के दिन झज्जर में एक प्राईवेट खुलने की रिपोर्ट मीडिया में प्रकाशित हुई थी। मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा विभाग ने कर्ण पब्लिक स्कूल झज्जर के प्राचार्य को नोटिस भेजते हुए 15 अप्रैल 24 को जिला शिक्षा कार्यालय में अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। चैकिंग अभियान के तहत कुल 142 स्कूल वाहनों की चैकिंग की गई है। उन्होंने कहा कि जिला में संचालित सभी प्राईवेट स्कूलों के वाहनों की शत-प्रतिशत चैकिंग होगी। उन्होंने बताया कि स्कूल बसों द्वारा स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन के मध्येनजर जिला में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत जिला प्रशासन द्वारा विशेष रुप से कड़ी निगाह रखी जा रही है। उपायुक्त ने बताया कि स्कूल बसों के चालकों व परिचालकों के साथ ही छात्रों व अन्य मौजूद स्कूल अध्यापकों को भी ट्रैफिक नियमों बारें अवगत करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *