February 21, 2026

शास्त्री नगर में 15 साल बाद बनेेगी सड़क, महापौर ने किया शिलान्यास

गाजियाबाद : नगर निगम के वार्ड-47 शास्त्रीनगर सी-ब्लॉक में 15 साल बाद निगम द्वारा लगभग 9 लाख रुपए की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा। बुधवार को महापौर सुनीता दयाल ने भाजपा पार्षद दल के सचेतक पार्षद अमित त्यागी आदि की मौजूदगी में नारियल फोड कर सड़क का शिलान्यास किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राहुल तोमर,विजय धामा,साहब सिंह सिरोही,अशोक राव, शास्त्री नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कुंवरपाल चौधरी,विवेक,औचित्य त्यागी, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री रीता देओल,आशीष चौहान,जितेंद्र पालीवाल,कशिश मित्तल,अवधेश त्यागी,दिनेश चौधरी,भरत भूषण त्यागी,अधीश वत्स,आकाश गंगावासी,श्रीनंदन जैन,पीके जैन,शैलेंद्र जैन,अमित जैन,वीके जैन,श्याम किशोर जैन,विजेंद्र जैन,संगीता जैन,प्रियंका जैन,अंजलि,मनीषा,तृप्ति,सुधा आदि उपस्थित रहे। महापौर का क्षेत्र के लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।सी-ब्लॉक स्थित जैन मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने भी महापौर का स्वागत व अभिनंदन किया। महापौर ने बताया कि इस सड़क का निर्माण होने से हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।महापौर ने कहा कि शहर में जरूरी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है।आगे भी इसी नीति पर कार्य किया जाएगा।निगम के सभी वार्ड क्षेत्रों में समान विकास कार्य किए जाएंगे। शहर में विकास कार्यों से कोई भी स्थान वंचित नहीं रहेगा।पार्षद अमित त्यागी ने बताया कि यह सड़क लगभग 15 वर्ष पूर्व बनी थी। सड़क जर्जर होने से लोगों को परेशानी हो रही थी।इसका अब निर्माण जल्द पूरा हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *