February 21, 2026

सैलानियों के लिए अटल टनल बहाल, फोर बाई फोर वाहनों में ही जा सकेंगे

मनाली, प्रशासन ने सोलंगनाला से आगे फोर बाई फोर वाहनों के लिए अटल टनल तक जाने की अनुमति दी है। हालांकि, पर्यटकों के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। देश के कोने-कोने से मनाली की बर्फीली वादियों का लुत्फ लेने आए पर्यटक अब अटल टनल रोहतांग का दीदार कर सकेंगे। सैलानी 28 दिन बाद टनल के आसपास बर्फ का दीदार कर पाएंगे। प्रशासन ने सोलंगनाला से आगे फोर बाई फोर वाहनों के लिए अटल टनल तक जाने की अनुमति दी है। हालांकि, पर्यटकों के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। पर्यटक सुबह 10:00 बजे से 4:00 चार बजे तक ही सोलंगनाला की के लिए आवाजाही कर सकेंगे। सोलंगनाला तक सभी प्रकार के वाहन जा रहे हैं। मंगलवार को पर्यटकों ने भारी संख्या में सोलंगनाला पहुंचकर बर्फ के बीच अठखेलियां की। सोलंगनाला से फातरु तक पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। दोपहर के समय फोर बाई फोर वाहनों में पर्यटक अटल टनल के साउथ पोर्टल तक पहुंचे। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल बहाल है। ब्लैक आइस के कारण फिलहाल फोर बाई फोर वाहनों में ही पर्यटक जा सकते हैं, अन्य वाहनों को सोलंगनाला तक ही भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *