,सीएम कप 2024 : खंड व जिला स्तर प्रतियोगिताओ का आयोजन 28 फरवरी से : डीसी
झज्जर, खेल विभाग हरियाणा के द्वारा सी.एम. कप का आयोजन महिला तथा पुरुष वर्ग में 28 फरवरी से खण्ड, जिला, जोन व राज्य स्तर पर 06 खेलों में कबडडी, वालीबाल, हैण्डबाँल, खो-खो, फुटबॉल तथा बास्केटबाल में करवाया जाएगा। यह प्रतियोगिता 28 फरवरी से 3 मार्च तक खण्ड स्तर पर, 5 मार्च से जिला स्तर पर, 7 मार्च से जोन स्तर पर तथा 9 मार्च से राज्य स्तर पर जिला पंचकूला में करवाई जाएगी। सभी इच्छुक खिलाड़ी खेल विभाग की वैबसाईट https://haryanasports.gov.in/cm-cup-2024/ / पर पंजीकरण करें। पंजीकरण प्रक्रिया 27 फरवरी को सांय छह बजे तक रहेगी। यह जानकारी डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने दी।
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के समय खिलाड़ी को अपना मूल आधार कार्ड लेकर आना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्टï किया कि पंजीकरण के लिए समय सीमा के बाद पंजीकरण फार्म स्वीकार नहीं किए जाएगें। टीम के कप्तान के द्वारा ही टीम का पंजीकरण https://haryanasports.gov.in/cm-cup-2024/ / किया जाना है तथा पंजीकरण उपरान्त यूनिक कोड मैसेज के माध्यम से प्राप्त होगा, वह अपने सुरक्षित रखेगें। किसी भी खिलाड़ी की आयु सीमा 23 वर्ष से अधिक होने पर टीम को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। प्रतियोगिता स्थल पर निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व रिपोर्ट करेगें। अपने मोबाइल पर प्राप्त यूनिक कोड को पंजीकरण डेस्क पर जमा करें।
ये रहेगा सीएम में खेलों के लिए खिलाड़ियों की संख्या व खेल का समय :
खेल खो-खो, कबडडी, हैंडबॉल, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल में 12 खिलाड़ी होंगे तथा फुटबॉल खेल में 18 खिलाड़ी होगें। सभी फुटबॉल मैच 40 मिनट लम्बे (आधे 20 मिनट) के होंगे तथा आधे के बीच में 05 मिनट का ब्रेक होगा। उन्होंने बताया कि खेल वॉलीबॉल मैचों में अधिकतम 03 सेट खेले जायेगें। खेल हैंडबॉल मैच 40 मिनट लम्बे (आधे 20 मिनट) के होंगे तथा आधे के बीच में 05 मिनट का ब्रेक होगा। खेल बास्केटबॉल मैचों में 04 क्वाटर(प्रत्येक 10 निमट का) खेला जायेगा। खेल कबडडी के मैच 40 मिनट लम्बे (आधे 20 मिनट) के होंगे तथा आधे के बीच में 05 मिनट का ब्रेक होगा। खेल खो-खो में प्रत्येक टीम को स्कोर करने के लिये 02 मोड और बचाव के लिये दो मोड मिलेंगे, प्रत्येक मोड 09 मिनट तक चलेगा। सभी 04 मोडों के बीच 04 मिनट का केवल का ब्रेक होगा।
खंड स्तर पर इस प्रकार आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं :
मिनी स्टेडियम नूना माजरा में फुटबाल व वालीवाल, पंचायत मैदान मातनहेल में फुटबॉल व खो-खो, राजीव गांधी खेल स्टेडियम डीघल में कबडडी व हैंडबॉल, राजीव गांधी खेल स्टेडियम साल्हावास में वालीवाल, हैंडबाल व फुटबाल, डीआरए गुभाना में बास्केटबाल, तथा संस्कारम पब्लिक स्कूल खातीवास मेें बास्केटबॉल को आयोजन किया जाएगा।
29 फरवरी को इस प्रकार होगा मुख्यमंत्री कप का आयोजन :
मिनी खेल स्टेडियम जसौर खेड़ी में कबडडी और खो-खो, राजीव गांधी खेल स्टेडियम सिलानी में फुटबाल और कबडडी, पंचायत मैदान भिंडावास में कबडडी, हैंडबाल व वालीवाल, राजीव गांधी खेल स्टेडियम डीघल में वालीवाल व बास्केटबाल, राजीव गांधी खेल परिसर साल्हावास में कबडडी और खो-खो, जयबीर अखाड़ा बुपनिया में हैंडबाल, वालीवाल, कबडडी और खो-खो तथा ब्रिगेडियर रणसिंह स्कूल दुजाना में वालीवाल, हैंडबाल, खो-खो और फुटबाल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।
एक व दो मार्च का ये रहेगा प्रतियोगिताओं का शेड्यूल :
ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम बहादुरगढ़ में हैंडबाल व बास्केटबाल, राजीव गांधी खेल स्टेडियम सिलानी में बास्केटबाल व हैंडबाल, राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय झामरी में बास्केटबॉल, मिनी स्टेडियम भंभेवा में फुटबाल व खो-खो, द्रोणाचार्य सीनियर वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय साल्हावास में बास्केटबाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बादली में फुटबाल तथा महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर में कबडडी तथा 02 मार्च को राजीव गांधी खेल परिसर सिलानी में वालीवाल और खो-खों खेल का आयोजन करवाया जाएगा।
जिला स्तर पर 5 मार्च को होने वाली प्रतियोगिताओं का ये होगा शैड्यूल :
राजीव गांधी खेल परिसर गांव डीघल में बास्केटबाल व हैंडबाल, महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर में कबडडी, खो-खों तथा वालीवाल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बादली में लडक़ों के लिए और शहीद राजेश जून स्टेडियम नूना माजरा में लड़कियों के लिए वालीवाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
